त्वरित ख़बरें - कलयुगी बेटे ने मां की कोख पर मारी इतनी लात कि हो गई मौत
इस मामले में मिली जानकारी के तहत कोटडा थाना अधिकारी पवन सिंह ने बताया कि यह घटना थाना क्षेत्र के कंडी गांव की है। पीड़ित मृतका की बेटी इंद्रा पति माजरा गमार निवासी निचला थला ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि 16 तारीख को वह अपनी मां से मिलने पिहर आई थी। ठीक उसी रात उसकी मां बिकी देवी और उसके भाई कालिया उर्फ कालू के बीच बच्चों को संभालने की बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। कुछ ही समय बाद देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और इसके बाद शराब के नशे में मदहोश गुस्साए कालू ने अपनी मां के साथ जमकर मारपीट की। केवल इतना ही नहीं बल्कि उसने मां की कोख पर भी कई लाते मारी जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
वहीं उसके बाद सुबह जब परिजन बिकी बाई को गुजरात हॉस्पिटल में उपचार के लिए ले जाने की तैयारी चल रहै थे उसी दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में परिजनों से सूचना मिलने के बाद कोटडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को स्थानीय चिकित्सालय में की मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है पुलिस ने हत्या के आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Facebook Conversations