लोकसभा चुनाव को लेकर बांधाबाजार में कांग्रेस की बैठक
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

बांधाबाजार। पूरे देश प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है, लोकसभा क्षेत्र के अलावा केंद्रीय स्तर पर भी रोज लंबी-लंबी बैठक के हो रही है। शनिवार को बांधा बाजार में सेक्टर बैठक संपन्न हुई बैठक में वर्तमान खुज्जी विधायक भोलाराम साहू, रितेश मेश्राम उपाध्यक्ष,वरिष्ठ नेता राम किशन खंडेलवाल सहित अन्य वरिष्ठ शामिल हुए। बांधाबाजार में आयोजित बैठक में विधायक भोलाराम साहू ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जिस तरह से आप सभी ने मुझे वोट देकर जीत हासिल कराई है, ठीक उसी प्रकार लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पक्ष में चुनाव प्रचार एवं वोट डालकर हमें जीत हासिल करना है। लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भोलाराम साहू ने जोन एवं सेक्टर प्रमुखों को कड़ी मेहनत करने के लिए अपील किया,युवा कार्यकर्ताओं को भी सोशल मीडिया में अभी से सक्रिय हो जाने के लिए मार्गदर्शन किया। बैठक में प्रमुख रूप से बेनी राम साहू,राम साहू, शेशवरी धुर्वे, मनोहर लाउतरे, परस सोनवानी, रामदास साहू,घनश्याम,आशा देवी गायकवाड कुंजाम,बिसाहू निर्मलकर, नारद सहित अन्य  मौजूद रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations