लाटाबोड़ और सांगली के शिविर में आयोजित समाधान तुंहर द्वार शिविर में कलेक्टर व एसपी ने किया शिरकत
त्वरित ख़बरें - भारती यादव , रिपोर्टिंग बालोद संवाददाता

लाटाबोड़ और सांगली के शिविर में कलेक्टर व एसपी दोनाें पहुंचे

बालोद - जिला प्रशासन बालोद द्वारा आयोजित समाधान तुंहर द्वार शिविर में शुक्रवार को कलेक्टर व एसपी एक साथ पहुंचे। कलेक्टर कुलदीप शर्मा और पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव ने शुक्रवार को बालोद विकासखंड के ग्राम लाटाबोड़ और गुरुर विकासखंड के ग्राम सांगली में आयोजित शिविर का अवलोकन कर जायजा लिया। उन्होंने शिविर स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन कर आम लोगों से प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली।


कलेक्टर शर्मा ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आम जनता से प्राप्त आवेदनों का शतप्रतिशत एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी भी ली।

कलेक्टर शर्मा ने शिविर में प्राप्त आवेदनों तथा संधारित किए जाने वाले पंजी का भी सूक्ष्मता से अवलोकन किया तथा सभी आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शिविर में हितग्राहियों को किसान किताब, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड तथा कृषि यंत्र स्पेयर भी प्रदान किया। इस अवसर पर एसडीएम बालोद शीतल बंसल, एसडीएम गुरूर गंगाधर वाहिले मौजूद थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations