कुम्हारी में घर-घर पहुंच रही रामभक्तों की टोली, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का दे रहे हैं निमंत्रण
त्वरित खबरें - खुमेंद्र कुमार निषाद

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए घर-घर अक्षत वितरण 1 जनवरी से शुरू हो चुका है। नगर के सभी वार्डों में प्रतिदिन राम भक्तों की टोलियां घर-घर जाकर लोगों को अक्षत के साथ श्रीराम मंदिर का छायाचित्र और आमंत्रण पत्र दे रही है। 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने का आह्वान किया जा रहा है। टोली में रामभक्त मंदिरों में एकत्र होकर भजन-कीर्तन करते हुए घर-घर जा रहे।

कुम्हारी के रामनगर, शंकर नगर, कैलाश नगर में अक्षत वितरण किया गया। इस दौरान भक्तों को बताया गया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को सुबह 11 से 2 बजे एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया जाएगा। अयोध्या में आरती के समय नगर में भी लोग घरों में रामलला की आरती करेंगे। इस दौरान अजय सिंह, रामबिहारी मिश्रा सहित रामभक्त उपस्थित थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations