दुर्ग 1 अप्रेल।नगर निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार द्वारा गठित एमआईसी सदस्यो की टीम बजट पारित कराने में व्यस्तता के चलते अपने चेंबर में कार्य भार ग्रहण नहीं पाए थे किंतु अब महापौर परिषद की सदस्य कल 1अप्रैल मंगलवार को नगर निगम परिसर के एम आई सी भवन स्थित अपने अपने कक्ष में नवरात्र के शुभ मुहर्त्त पर कार्य भार ग्रहण करेंगे ईस अवसर पर शहर विधायक गजेंद्र यादव महापौर श्रीमती अलका बाघमार,सभापति श्याम शर्मा जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक सहित निगम के पार्षद गण भी मौजूद रहेंगे।
नगर निगम में नवनिर्वाचित परिषद में महापौर अल्का बाघमार द्वारा एक पखवाड़ा पूर्व 12 सदस्यीय मेयर ईन कौंसिल की गठन कर सूची जारी किया गया था जिसमें वित्त एवं लेखा प्रभारी नरेंद्र बंजारे लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर जल कार्य प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन,राजस्व विभाग प्रभारी चंद्रशेखर चंद्राकर,सामान्य प्रशासन विभाग मनीष साहू,विद्युत यांत्रिकी ज्ञानेश्वर ताम्रकार,स्वास्थ्य विभाग प्रभारी निलेश अग्रवाल,पर्यावरण व उद्यानिकी विभग कांशीराम कोसरे,गरीबी उपशमन विभाग प्रभारी शिव नायक,शिक्षा व खेलकूद प्रभारी लीलाधर पाल,महिला एवं बाल विकास प्रभारी श्रीमती शशि साहू,पर्यटन व संस्कृति विभाग प्रभारी श्रीमती हर्षिका जैन बनाए गए इनमें सभी 11 प्रभारियों का चेंबर निगम सभागार भवन के नीचे एम आई सी भवन में होगा जिसके लिए सभी कक्षो का रंगरोगन कराया गया गया है और निगम प्रशासन द्वारा कल नवरात्र के शुभ मूहर्त कार्यभार ग्रहण कराने की पूरी तैयारी की गई है जबकि निगम के एक और महत्वपूर्ण जल कार्य विभाग प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन जिनकी चेंबर बस स्टैंड के समाने स्थित जल गृह विभाग में स्थापित है वे अपना कार्यभार गुरुवार 3अप्रैल ग्रहण करेंगी।जन संपर्क विभाग/राजू बक्शी

Facebook Conversations