किसानों के हित में लिया बड़ा फैसला 4 फरवरी तक होगी समर्थन मूल्य और लिंकिंग पर धान खरीदी
त्वरित ख़बरें - माधुरी मंडावी

शनिवार एवं रविवार को भी होगी धान खरीदी

बेमेतरा/  राज्य के किसानों के हित में मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने एक बड़ा फैसला लेते हुए समर्थन मूल्य पर नगद और लिंकिंग के आधार पर धान खरीदी अब 4 फरवरी रविवार तक की जाएगी। मुख्यमंत्री ने राज्य में रिकार्ड धान खरीदी के बावजूद किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो इसको ध्यान में रखते हुए यह संवेदनशील निर्णय लिया है। 

   *ज़िला खाद्य अधिकारी  नीतीश त्रिवेदी नए बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में बेमेतरा ज़िले में 31 जनवरी 9 लाख 12 हज़ार 220 मैट्रिक टन धान की ख़रीदी की जा चुकी है। धान खरीदी के एवज में कृषकों को 1819.66 करोड़ भुगतान हो चुका है।*

*मालूम हो कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने धान बेचने से शेष रह गये किसान भी आसानी से अपना धान सोसायटी के धान उपार्जन केन्द्रों में बेच सकें, इसको ध्यान में रखते हुए समर्थन मूल्य पर नगद और लिंकिंग के आधार पर धान खरीदी 4 फरवरी तक किए जाने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य में शनिवार 03 फरवरी एवं रविवार 04 फरवरी को भी उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी सामान्य दिनों की तरह करने को कहा है।*

 *यहां यह उल्लेखनीय है ऐसा पहली बार होगा कि 03 फरवरी शनिवार और 04 फरवरी रविवार को भी किसान उपार्जन केन्द्रों में अपना धान बेच सकेंगे। किसान प्रतिनिधियों एवं किसान संगठनों ने मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत किया है और कहा है कि किसानों के हित में मुख्यमंत्री  साय का यह संवेदनशील निर्णय से किसान उत्साहित हैं। 

   *कलेक्टर  रणबीर शर्मा ने ज़िले के सभी एसडीएम, तहसीदार और नायब तहसीदारों को आज से उपार्जन केंद्रों का दौरा करने और वास्तविक किसानों की धान ख़रीदी की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये। निर्देशों के परिपालन में अधिकारियों ने धान उपार्जन केंद्रों का  दौरा किया।*

YOUR REACTION?

Facebook Conversations