किसान से घूस लेने के मामले में पटवारी पर निलंबन की गाज गिरी है| जानकारी के अनुसार, पटवारी का सोशल मीडिया पर घूस लेते पटवारी का वीडियो वायरल हुआ था | जिसके बाद कलेक्टर ने मामले में संज्ञान लेते हुए जांच के बाद कार्रवाई की है |
बता दें कि, मामला सामने आने के बाद जांच की गई| जांच में पता चला कि, तहसील पेण्ड्रा में पदस्थ पटवारी विजय प्रताप सिंह ने बंधी गांव निवासी किसान विनोद अग्रवाल से भूमि के चौहद्दी के बदले 4 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी| उसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई |

Facebook Conversations