खुज्जी विधायक भोलाराम साहू पहुंचे क्रिकेट के समापन में घुपसाल
त्वरित खबरें - खुमेंद्र कुमार निषाद

खुज्जी। ग्राम घुपसाल में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में खुज्जी  विधानसभा विधायक भोलाराम साहू थे।आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों ने विधायक भोलाराम साहू को बैच ,पुष्पमाला पहनाकर, तिलक लगाकर स्वागत सम्मान किया।

मुख्य अतिथि विधायक भोलाराम साहू ने खिलाड़ियों को उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि खेल को अनुशासनऔर खेल भावना से खेल,उन्होंने आगे कहा कि इस क्रिकेट प्रतियोगिता में अनेक टीम ने भाग लिया और अपने-अपने जौहर का प्रदर्शन किया।श्री साहू ने आगे कहा कि खेल को अनुशासन व खेल भावना से ही खेलना चाहिए। हार  और जीत तो लगा रहता है ।खेल जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है।खेल से शारीरिक एवं  बौद्धिक विकास होता है। सभी खिलाड़ियों को, उज्जवल भविष्य की बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations