राजनांदगांव 09 जनवरी 2024। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में जिले जिले के विभिन्न स्थानोंं से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारीपूर्वक जनसामान्य की समस्याओं को सुनने के साथ ही सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जन-दर्शन कार्यक्रम में आये जनसामान्य की समस्याओं को सहानुभूतिपूर्वक सुनने के साथ ही आवेदन प्राप्त किए। प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभागों में भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, वनमंडलाधिकारी राजनांदगांव श्रीमती सलमा फारूकी, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता, एसडीएम अरूण वर्मा, संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
त्वरित खबरें - खुमेंद्र कुमार निषाद

Facebook Conversations