रिपोर्टिंग / हेमकुमार / राजनांदगाव: कल कलेक्टोरेट घेराव के बाद एके दिन में ही मिली जकाँछ जिलाध्यक्ष शमसुल आलम को सफलता वार्डवासियों को दूसरे ही दिन पट्टा मिल गया । जकाँछ जिलाध्यक्ष शमसुल आलम ने कहा इसका पूरा श्रेय वार्डवासियों व महिलाओं की दुआओं और मेहनत को दिया इनकी मेहनत से ही मैं इनका पट्टा दिलवा पाया हूँ, आगे भी जब जब किसी शहरवासी या गरीब को उसका हक नही मिलेगा उनके साथ कंधे से कन्धा मिला कर सड़क से सदन की लड़ाई लड़ूंगा। वार्डवासियों ने कहा जकाँछ जिलाध्यक्ष की तुलना फरिश्ते से की है ,जब कोई सहारा नही था तो शमसुल आलम ने हम गरीबो की आवाज बनकर हमारे कार्य को अंजाम तक पहुंचाया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शमसुल आलम के साथ जकाँछ के मजदूर संघ के अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा टेसू साहू,रोहित यादव,दागेश्वर निषाद, लालू निषाद व पट्टाधारी समस्त वार्डवासी उपस्थित थे |
त्वरित ख़बरें:-

Facebook Conversations