झगडे का बीच - बचाव करने गए युवक की चाकू मार कर हत्या
त्वरित खबरें - खुमेंद्र कुमार निषाद

 विस्तार - सुनील पिछले लगभग 12 सालों से बाजार में लगा हुआ था और शांत स्वभाव का था। उसके पिता सेक्टर 26 मंडी में फ्रूट का काम करते हैं। उसका एक बड़ा भाई भी है। सुनील अश्विनी गोयल नामक दुकानदार की कपड़े की दुकान में लगा हुआ था। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी होने की जानकारी प्राप्त हुई है।

चंडीगढ़ में नए साल के तीसरे दिन दूसरी हत्या हुई है। सेक्टर 19 थाना क्षेत्र के सदर बाजार बुधवार देर शाम चाकू से हुए हमले में घायल 26 वर्षीय युवक ने दम तोड़ दिया है। मृतक की पहचान धनास के ईडब्ल्यूएस कॉलोनी के सुनील के रूप में हुई है।

वह राहुल नाम के युवक को बचाने के लिए गया था और हमलावरों ने उसकी जांघ में चाकू मार था। इससे पहले एक 5 जनवरी को मौली जागरां में युवक की हत्या की गई थी। चंडीगढ़ में नए साल के तीसरे दिन दूसरी हत्या हुई है। सेक्टर 19 थाना क्षेत्र के सदर बाजार बुधवार देर शाम चाकू से हुए हमले में घायल 26 वर्षीय युवक ने दम तोड़ दिया है। चंडीगढ़ में नए साल के तीसरे दिन दूसरी हत्या हुई है। सेक्टर 19 थाना क्षेत्र के सदर बाजार बुधवार देर शाम चाकू से हुए हमले में घायल 26 वर्षीय युवक ने दम तोड़ दिया है।

गुरुवार सुबह मृतक के परिवार और सेक्टर 19 सदर बाजार के कुछ दुकानदार सेक्टर 16 सरकारी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर जुटे हुए थे। सुनील अपने पीछे अपना एक महीने का बेटा, पत्नी, भाई और मां-बाप छोड़ गया है। चार हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। ज्यादा खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई। बाजार में हुई इस हिंसक वारदात के विरोध में गुरुवार सुबह दुकानदारों ने सदर बाजार बंद रखा। बता दें कि बाजार के बिल्कुल सामने सेक्टर 19 थाना है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक सुनील पिछले लगभग 12 सालों से बाजार में लगा हुआ था और शांत स्वभाव का था। उसके पिता सेक्टर 26 मंडी में फ्रूट का काम करते हैं। उसका एक बड़ा भाई भी है। सुनील अश्विनी गोयल नामक दुकानदार की कपड़े की दुकान में लगा हुआ था। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी होने की जानकारी प्राप्त हुई है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations