दुर्ग : कलेक्टर एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा दुर्ग के प्रबंधकारिणी समिति का निर्वाचन कार्य दिसम्बर 2024 में सपन्न किया जाना है। इस हेतु इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा दुर्ग के सदस्यों की सूची जिले के वेबसाईट पर अपलोड कर दी गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सचिव रेडक्रॉस सोसायटी दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार अपलोड सदस्य सूची में किसी प्रकार की त्रुटि के संबंध में दावा/आपत्ति होने पर अपना नाम सूची में 23 नवंबर 2024 तक दर्ज एवं त्रुटि सुधार करवा सकते है।
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations