आशीष अग्रवाल और उनके भाई की शहर में पैलेस रोड सहित दो दुकानें संचालित हैं. वे मोबाइल एवं एसेसरीज के होल सेल का कारोबार करते हैं. दुकान के दोनों मंजिलो में मोबाइल एवं एसेसरीज के सामान भरे हुए थे. आग इनके कारण तेजी से फैली. फायर ब्रिगेड के पहुंचने में देरी के कारण आग भयावह हो गई.
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर की कुंडला सिटी में देर रात इलेक्ट्रिक स्कूटी में हुए विस्फोट के कारण दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई. आगजनी में मकान में रह रहे दो भाइयों के परिवार के 9 लोग फंस गए. पुलिस ने ग्राउंड फ्लोर पर रह रहे परिवार को पीछे सीढ़ी लगाकर एवं उपरी मंजिल में रह रहे परिवार के चार सदस्यों को ग्रील काटकर बाहर निकाला. भीषण आगजनी में 50 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान है.
जानकारी के मुताबिक, बीती रात कुंडला सिटी में निवासरत श्याम मोबाइल के संचालक आशीष अग्रवाल के मकान में भीषण आग लग गई. हादसे का कारण पार्किंग में चार्ज में लगे इलेक्ट्रिक स्कूटी में विस्फोट बताया जा रहा है. रात करीब 12.15 बजे इलेक्ट्रिक स्कूटी के बैटरी में विस्फोट के बाद फैली आग से पार्किंग में रखी बाइक और दुकान के सामन के बड़े-बड़े कर्टन्स जल उठे. देखते ही देखते आग ग्राउंड फ्लोर एवं पहली मंजिल तक पहुंच गई.
आग की तेज लपटें उठते देख मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए. आगजनी की सूचना फायर ब्रिगेड टीम एवं अंबिकापुर पुलिस को दी गई. सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम सहित एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लो की टीम मौके पर पहुंच गई. फायर ब्रिगेड की टीम के मौके पर पहुंचने के पहले ही आग भयावह हो जाने को देखते हुए पुलिस ने मकान के दोनों मंजिलों में रहने वाले भाइयों के परिवार जनों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की.

Facebook Conversations