छुरिया । अखिल भारतीय हल्बा - हल्बी आदिवासी समाज के तत्वाधान में सामाजिक एकता का पर्व शक्ति दिवस हर्षोल्साह के साथ मनाया गया। हल्बा आदिवासी समाज के द्वारा प्रतिवर्ष यह शक्ति दिवस 26 दिसंबर को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। समाज की इस कार्यक्रम से इनकी सभ्यता संस्कृति का बोध होता है यह समाज आदिवासी वर्ग के स्वभाव से सरल अपने में एक आदर्श होते हैं जिसके चलते हल्बा आदिवासी समाज अपने विचारों पर चलने वाली समाज है। शक्ति दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में खुज्जी विधायक भोलाराम साहू ग्राम दैहान,मुचेदंड, लालूटोला और कापा पहुंचकर शक्ति दिवस पर्व में शामिल हुए। खुज्जी विधायक भोलाराम साहू एवं समाज प्रमुखों ने मां दंतेश्वरी में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।वही समाज की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाल कर गली भ्रमण करते हुए सभा स्थल तक पहुंची जिसमें भारी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
खुज्जी विधायक भोलाराम साहू ने मां शक्ति दंतेश्वरी मैया का पूजा अर्चना किया तत्पश्चात जनमानस को संबोधित करते हुए कहा की शक्ति दिवस मे हम सभी को एकता और संगठन के रूप में रहना चाहिए। एकता में बहुत बड़ी ताकत है उन्होंने आगे कहा कि बच्चों महिलाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए समाज में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा करते हुए सामाजिक एकता की बात कही । साहू ने आगे कहा कि समाज में व्याप्त बुराइयों पर विचार व्यक्त कर आज के युवा पीढ़ी को नशा पान से दूर रहने एवं समाज के प्रति अपने जिम्मेदारियां का निर्वहन करने की अपील की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नरेश शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कांति भंडारी , राम साहू संयुक्त महामंत्री, ओम प्रकाश मांडवी जनपद सदस्य, देव पेंड्रो जनपद सदस्य एवं समाज प्रमुख जन एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Facebook Conversations