घरों में निगम द्वारा जहाँ पूर्व से एवं अमृत मिशन योजना के अंतर्गत निजी नल कनेक्शन लगाये गये हैं उनमें नल टोटी लगाने का कार्य शुरू :
त्वरित खबरे : प्रति नल टोंटी के एवज में 50 रू. भवन स्वामी से वसूल किये जायें :

29/4/2023

दुर्ग/नगर पालिक निगम द्वारा ग्रीष्म काल को ध्यान में रखते हुए व नल से व्यर्थ पानी को बहने से रोकने के लिये नलों में प्लास्टिक का नल टोटी लगाया जाना प्रस्तावित है।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र की सीमा अंतर्गत घरों में जहाँ पूर्व से अथवा अमृत मिशन योजना के अंतर्गत नल कनेक्शन स्थापित किये गये है। उक्त नलों में टोटी नहीं पाये जाने की स्थिति में  नल टोंटी लगाये जाने हेतु अधिकृत किया गया है। जिसके एवज में प्रति नल टोटी 50 रुपये नल धारको से वसूल किया जाएगा। उल्लेखित कार्य उपअभियंता जलकार्य निरीक्षक के निर्देशानुसार संपादित करेंगे। भवन स्वामी द्वारा इंकार किए जाने की स्थिति में लिखित लेटर लेकर सूची उपब्ध कराएंगे, ताकि नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत् कार्यवाही की जावेगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations