9 नवम्बर 2022
शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला टेडेसरा में सोमवार को हमर बेटी हमर मान कार्यक्रम के तहत पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। छात्रों को सुरक्षा सुनिश्चित करने अभिव्यक्ति एप, घरेलू हिंसा, लैंगिक अपराध, साइबर सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट, कॅरियर गाइडेंस के बारे में जानकारी दिया।
नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा से समाज और परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव, बुरे असर को बताते हुए नशे से दूर रहने की समझाइश दी गई। किसी भी प्रकार के उत्पीड़न लैंगिक शोषण होने पर अभिव्यक्ति एप के माध्यम से शिकायत करने तथा यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान एसपी ने छात्र-छात्राओं के अनुशासन की तारीफ की।
कार्यक्रम में नेहा वर्मा, जिला पंचायत सदस्य अंगेश्वर देशमुख, जनपद सभापति महिला बाल विकास खिलेश्वरी साहू, शाला विकास समिति के अध्यक्ष हर प्रसाद साहू , सोमानी टी आई विनय सिंह, विनोद जटवार एवं समस्त थाना स्टाफ, स्कूल के प्राचार्य दीपक सिंह ठाकुर, सरपंच दानी बाई साहू, उपसरपंच देवलाल साहू, गंगा दास मानिकपुरी, कोटवार के साथ ही शाला परिसर के समस्त शिक्षक उपस्थित थे।

Facebook Conversations