Gang Rape : रायपुर बस स्टैंड में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 50 साल की एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है....
आरोपियों में महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया जब महिला बेसुध हो गई तो उन्होंने महिला के साथ दरिंदगी की। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित अंतर्गत बस स्टैंड का है जानकारी के मुताबिक महिला महासमुंद जिले के सरायपाली की रहने वाली है। तीन दिन पहले पारिवारिक विवाद की वजह से वह अपना घर छोड़कर आ गई थी। और बस स्टैंड में ही रह रही थी। महिला पर बस ड्राइवर और कंडक्टर की पहले से ही बुरी नजर थी बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात दोनों ने महिला को नशीले पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाया जिसके बाद उन्होंने दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने बस स्टैंड बस ड्राइवर सोनीलाल झरिया को गिरफ्तार किया है।

Facebook Conversations