गालों पर डिम्पल के लिए सर्जरी, दांत चमकाने पर 10 हजार से 1 लाख खर्च
त्वरित खबरे /खूबसूरत दिखने ग्रूम एंड ब्राइड करा रहे फेस सर्जरी

अगले महीने मई में शादियों के 15 से ज्यादा मुहूर्त हैं। इसमें करीब 30 हजार शादियां होनी है। इन शादियों में सुंदर दिखने के लिए अब एक नए तरह का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। दूल्हा-दुल्हन सिर्फ ब्यूटी पार्लर जाकर ट्रीटमेंट नहीं ले रहे, बल्कि छोटी-बड़ी सर्जरी भी करा रही हैं। इसके लिए डरमोटोलॉजिस्ट, कॉस्टमोटोलॉजिक, प्लास्टिक सर्जन और डेंटिस्ट से कांटेक्ट कर रहे हैं।

लॉंग ट्रीटमेंट के लिए तीन से चार महीने पहले और शार्ट ट्रीटमेंट लगभग 15 दिन पहले एक्सपर्ट से कांटेक्ट करना होता है। वेडिंग से पहले खुद को निखारने वाले युवाओं की संख्या में लगभग 15 परसेंट का इजाफा हुआ है। एक डेंटिस्ट के पास शादी के पहले ट्रीटमेंट कराने वाले महीने में 4-5 युवा आ रहे हैं, जबकि प्लास्टिक सर्जन के पास हर महीने में 20 से 25 लोग पहुंच रहे हैं।

डिंपल क्रिएशन
गर्ल्स में डिंपल क्रिएशन ट्रीटमेंट का चलन काफी है। खास तौर पर 18 से 25 साल की एज ग्रुप की लड़कियों में। इस ट्रीटमेंट में एक ही दिन में ओपीडी में ही सर्जरी हो जाती है। आधे से एक घंटे के अंदर डिंपल बन जाता है। लगभग 15 से 20 हजार रुपए में डिंपल क्रिएशन ट्रीटमेंट हो जाता है।

नाक की सर्जरी
दबे हुए नाक को उठाने और सुंदर शेप में लाने के लिए लड़कियां नोज सर्जरी करा रही हैं। सर्जरी से नाक की हड्‌डी और स्किन में हल्का चेंज लाकर इसे सुधारा जा रहा है। इसे राइनो प्लास्टिक कहते हैं। ऐसी सर्जरी कराने वालों की संख्या बढ़ी है।
खर्च : 20 हजार से लेकर 70 हजार रुपए तक

पॉलिसिंग और पीलिंग
मुंहासे के कारण चेहरे पर हुए दाग और गड्ढों को भरने के लिए पीलिंग और पॉलिसिंग ट्रीटमेंट कराई जा रही है। पेशेंट की कंडीशन पर डिपेंड करता है कि एक से दो ट्रीटमेंट मेें फेस पर फर्क नजर आता है या 5 से 6 सिटिंग में।
खर्च : 15000 से लेकर 30 हजार रुपए तक

लिप ट्रीटमेंट
इनमें दो तरह से ट्रीटमेंट होता है। पतले होंठ को मोटा करना या डार्क कलर के हाेंठ को पिंक कलर देना। लिप ब्लश ट्रीटमेंट में ट्रीटमेंट के दौरान पिंक कलर का इंक होंठों पर दिया जाता है, जिससे लगभग 10 साल तक होंठ गुलाबी दिखते हैं।
खर्च : अमेरिकन इंक यूज होने पर लगभग 15 हजार।

ये ट्रीटमेंट भी
इनमें गर्ल्स परमानेंट हेयर रिमूव करने का ट्रीटमेंट, बॉडी कंटूरिंग ट्रीटमेंट, थाई और आर्म लिफ्ट करने का ट्रीटमेंट या सर्जरी से वेट लॉस करने का ट्रीटमेंट भी शादी से पहले करा रही हैं। इनमें शरीर के वजन का 10 परसेंट फैट निकालकर बॉडी में कसावट लाई जाती है। अगर किसी का वेट 80 किलो है तो 8 केजी फैट निकाल दिया जाता है। नोज, लिप जैसे सर्जरी तो आम है, लेकिन डबल चीन, नेक लिफ्ट, ब्रेस्ट सर्जरी भी यहां कराई जाने लगी है, जिसे गर्ल्स सबसे ज्यादा करा रही है। कुछ ब्वायज है, जो सिक्स एप पैक्स चाहते हैं, उन्हें सर्जरी के जरिए 6 एप पैक्स दी जाती है।

खर्च : 25 हजार से दो लाख रुपए तक

डेंटल: शादी के पहले स्माइल करेक्शन
शादी के पहले टूथ व्हाइटनिंग के केस सबसे ज्यादा है। जो पेशेंट के सिवियरिटी पर डिपेंट करता है, कई बार 2 सिटिंग और कई बार 5 सिटिंग में दांतों का ट्रीटमेंट होता है। सेकेंड नंबर पर टूथ अलाइनमेंट ट्रीटमेंट है, जिसमें दांतों में गैप, टेढ़े-मेढ़े दांत का हाेना होता है। इनमें कई बार माइल्ड एलाइन्मेंट होने पर कैपिंग की सहायता से और कई बार दांतों में तार लगाकर ट्रीटमेंट किया जाता है। नई टेक्नोलॉजी में ऐसे ट्रीटमेंट आ रहे है, जिसमें अब दांत में लगा वायर नहीं दिखता।

खर्च

  • टेड़े-मेड़े दांतों को ठीक करने में 10 हजार से 1 लाख रुपए तक।
  • स्माइल करेक्शन में टूथ व्हाइटनिंग या पिंक गम के लिए 3 हजार से 30 हजार ।

हर साल इतने लोगों का ट्रीटमेंट

शादी के पहले 18 से 30 साल के यूथ इतनी संख्या में ट्रीटमेंट कराने पहुंच रहे-

2022 जनवरी से अब तक हर महीने 5 पेशेंट यानी सालभर में 55 से 60 पेशेंट के ट्रीटमेंट की उम्मीद।

प्लास्टिक सर्जरी

2022 जनवरी से अब तक हर महीने 25 से 28 केस यानी इस संख्या के आधार पर 320 से 350 पेशेंट के ट्रीटमेंट की उम्मीद।

एक्सपर्ट
डा. नीरज पांडेय, कॉस्मेटिक एंड प्लास्टिक सर्जन, डा. सारिका सिंधानिया, डरमोटोलॉजिस्ट, डा. आशीष अग्रवाल डेंटिस्ट, डा. जितेंद्र सराफ डेंटिस्ट

YOUR REACTION?

Facebook Conversations