रायपुर- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के एग्जिट पोल आने के बाद प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है| एग्जिट पोल को लेकर कांग्रेस अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही है तो वहीं भाजपा भी अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही है |
| हालांकि 3 दिसंबर को चुनाव के परिणाम आएंगे, जिसमें पता चलेगा की किसकी सरकार आ रही है |वहीं एग्जिट पोल पर भाजपा की ओर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने बयान दिया है| उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी |

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने अपने बयान में कहा कि हमारा आकलन है और स्पष्ट मत है की छत्तीसगढ़ की जनता का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त हुआ है| प्रदेश में स्पष्ट बहुमत के साथ में भाजपा की सरकार बनेगी| यह जो सर्वे है, वह मात्र आकलन है |इसलिए प्रदेश की जनता भूपेश सरकार की विदाई चाहती है| जनता एक स्नेह भाजपा को प्राप्त होगा और स्पष्ट बहुमत के साथ में छत्तीसगढ़ में कमल खिलेगा |

Facebook Conversations