दुर्ग: पुलिस अधीक्षक दुर्ग, जितेन शुक्ल द्वारा इंटरसेपटर वाहन को हरी झंडी दिखाकर कर दिया गया रवाना....
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

दुर्ग: पुलिस अधीक्षक दुर्ग, जितेन शुक्ल द्वारा इंटरसेपटर वाहन को हरी झंडी दिखाकर कर दिया गया रवाना....

आज से हाईवे के अलावा शहर के अन्य प्रमुख मार्ग में ओवर स्पीड वाहन चालकों पर की जाएगी कार्यवाही।

स्पीड के अलावा शराब पीकर वाहन चलाने पर भी की जाएगी साथ ही लाइसेंस सस्पेंड किया जाएगा। 

इंटरसेपटर वाहन में 360 डिग्री सीसीटीवी कैमरा /पीए सिस्टम/जीपीएस लोकेशन/ वायरलेस सेट भी लगा हुआ है।

कल प्रातः 11:00 बजे पुलिस अधीक्षक दुर्गा जितेंद्र शुक्ला द्वारा पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से प्राप्त नई इंटरसेप्टर वाहन को हरी झंडी दिखाकर कर दिया गया रवाना।

इंटरसेप्टर वाहन द्वारा ओवर स्पीड शराब का पीकर वाहन चलाना वाहन चालान करने वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई करने हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदान की गई है। उक्त वाहन को आज दिनांक से हाईवे के साथ-साथ शहर के प्रमुख मार्गों पर ओवर स्पीड वाहन चालक करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चालन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

इंटरसेप्टर वाहन में ध्वनि विस्तारक यंत्र तथा 360 डिग्री निगरानी सर्विलांस कैमरा भी है। जिसमें 160 मीटर दूर से ही वहां की स्पीड का पता चल जाएगा इसके अलावा इन वाहन में नशे में वाहन चलाने निर्धारित मापदंड से अधिक चक्काचौंध वाली हैडलाइन लगाने, ध्वनि यंत्रों की तेज आवाज को मापने तथा वाहनों के शीशे में गहरी काली फिल्म लगाने पर चालकों पर कार्यवाही की जाएगी साथ ही का सिस्टम के माध्यम से नो पार्किंग में वाहनों को खड़ा ना होने हेतु एनाउंसमेंट किया जाएगा।

आज के इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वेदव्रत,नगर पुलिस अधीक्षक पद्मावती तवर, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात सतीश ठाकुर, वह पुलिस अधीक्षक लाइन चंद्र प्रकाश तिवारी,रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा एवं पुलिस के अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations