वन बेबी वन ट्री का सालो से चला रही है अभियान .. अब तक 40 हजार पौधों का कर चुकी है वितरण
भिलाई - वन बेबी ट्री का उद्देश्य साकार करते हुए दुर्ग में निजी नर्सिंग होम संचालित करने वाली डॉक्टर मानसी गुलाटी को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया | उन्हें सन 2003 से मार्च 2023 तक पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाए गए अभियान के आधार पर यह पुरस्कार दिया गया है| इस दौरान भव्य समारोह में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारी एवं अन्य मौजूद रहे |
गौरतलब है कि डॉक्टर गुलाटी ने नवजात बच्चों के माध्यम से 40हजार पौधों का वितरण कर चुकी है इसके अलावा स्कूलों में जाकर बच्चों को करीब10 हजार पौधे दे चुकी है | इसके पीछे उनका उद्देश्य है कि नवजात बच्चों के माध्यम से उनके माता-पिता सहित आसपास रहने वाले लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है उनके द्वारा दिए गए पौधों की स्थिति को लेकर भी उन्होंने नया तरीका खोजा है |आपको बता दें कि डॉक्टर गुलाटी इन पौधों की व्यवस्था भी वन विभाग और बीएसपी के प्रबंधन समिति पौधों के माता-पिता को निशुल्क दिया करती है | इस पहल को लेकर पर्यावरण प्रेमी स्वयं पौधे ले जा कर दिया करते हैं पौधा देने की प्रेरणा ,डॉक्टर गुलाटी को उनकी सास रत्ना डॉक्टर गुलाटी से मिली है | इसी तरह से पौधे देकर अपने अस्पताल से विदाई देती है | नवजात बच्चे को लोग बैंक में एफडी कराते हैं या फिर कोई नया तरीका का गिफ्ट देते हैं दुर्ग की डॉक्टर गुलाटी कुछ अलग तरीके का काम कर रही है |

Facebook Conversations