दुर्ग के ठगड़ा बांध में एक युवक पुलिस आरक्षक की लाश तैरते मिली
त्वरित खबरें/ दुर्ग संवाददाता

हत्या या सुसाइड पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग। ताज़ा समाचार दुर्ग से। दुर्ग के ठगड़ा बांध में एक युवक पुलिस आरक्षक की लाश मिली है। मौके से मिले आई कार्ड से मृतक की शिनाख्त की गई है। मृतक की पहचान अक्षय नागरे से हुई है। वह पुलिस आरक्षक है। अभी तक ये कन्फर्म नहीं है कि ये हत्या है या सुसाइड? पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, लापता पुलिस आरक्षक की लाश तालाब में तैरते मिली है।

मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।पद्मनाभपुर पुलिस ने बताया कि पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक अक्षय नागरे की लाश शाम 5 बजे दुर्ग स्थित तालाब में तैरते पाई गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से मोबाइल, आईडी कार्ड मिला है।बताया जा रहा है कि आरक्षक की लाश दो दिन पुरानी है।लाश मिलने के बाद उसे पीएम के लिए भेज दिया गया है lघटना की जानकारी तब हुई जब तालाब में कुछ लोग नहाने पहुंचे थे।तब हल्ला मचा फिर खबर मिली।आरक्षक का शिनाख्त उसके मोबाइल से हो पाया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations