दुर्ग/ पेंशनर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रांतीय कार्यालय द्वारा दुर्ग जिला पेंशन एसोसिएशन की मासिक बैठक दिनांक 21 दिसंबर, 2025 को संपन्न हुई। प्रांताध्यक्ष श्री यशवंत देवान धमतरी की अनुमति से प्रांतीय सचिव श्रीमती हसीना खान दुर्ग द्वारा बैठक का संचालन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से जिला दुर्ग की कार्यकारिणी का गठन किया गया और निम्नलिखित पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया:
अध्यक्ष: श्री आलोक नारंग
महामंत्री: श्री डी.पी. साहू
संरक्षक: श्री पुरुषोत्तम साहू एवं श्री जी.पी. सोनी
उपाध्यक्ष: श्रीमती विजयलक्ष्मी, श्री भरत लाल मोंगरे, श्री त्रिपाठी
सचिव: श्री दुलार दास साहू
सहसचिव: अनिता, धनेश्वर
संगठन सचिव: श्री आर.डी. चतुर्वेदी
प्रचार सचिव: श्री वंशी साहू
मीडिया प्रभारी: श्री वासुदेव चौधरी
कार्यालय सहायक: श्री उमेश अवस्थी
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद ग्रहण कराया गया और नए सदस्यों का सम्मान किया गया। श्रीमती विजयलक्ष्मी उपाध्यक्ष द्वारा आभार व्यक्त करने के साथ ही बैठक समाप्त की गई।

Facebook Conversations