दलदल से भरा है मंत्री रविन्द्र चौबे का क्षेत्र, ग्राम रौंदा के सरपंच ने बताया गाँव का हाल
त्वरित ख़बरें - रिपोर्टिंग / छ.ग. मार्केटिंग हेड निशा बिस्वास

दलदल से भरी है मंत्री रविन्द्र चौबे का क्षेत्र, ग्राम रौंदा के सरपंच ने बताया गाँव का हाल

समाचार | ग्राम पंचायत रौंदा की स्थिति देखें इस क्षेत्र के विधायक रविंद्र चौबे जोकि छ.ग.कृषि मंत्री, पशुपालन मंत्री, मछली पालन मंत्री हैं इतने सालों बाद सत्ता में अपनी बड़ी-बड़ी वादों के साथ में आई कांग्रेस सरकार जिनके होते हुए आज गांव की स्थिति ऐसी है | कि लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है | आखिर इन रास्तों से लोग गुजरे तो गुजरे कैसे ? विधायक साहब को अपने क्षेत्र का सुध ही नहीं है ,ग्रामीणजन जिन्होंने चौबे को मंत्री बनाया है उनको चाहिए की वे भी गाँव वालो के  बारे में  कभी  सोच ले तो बहुत बड़ी कृपा होगी, गांव का हाल ऐसा है कि कभी भूल से भी अगर मंत्री जी गांव में आए तो पांव उतारने के लिए भी उनको  सोचना पड़ेगा रविंद्र चौबे जैसे मंत्री इस क्षेत्र के विधायक है उनको इतना तो ध्यान में रखना चाहिए कि जिस क्षेत्र के वह विधायक है उस क्षेत्र के सभी गांव सही से विकसित हैं कि नहीं | गांव में किसी तरह की परेशानी है कि नहीं, गाँव की सड़के दलदल भरी है  इस दलदल भरी सड़कों पर ग्रामीणजन चलकर जीवन यापन कर रहे हैं अगर मंत्री जी इस ओर ध्यान दें तो ग्राम पंचायत रौंदा भी सुंदर एवं आदर्श ग्राम कहलायेगा |  रौंदा आने जाने वाली सड़कें एवं दूसरे गांव में जाने वाली सड़कें दलदल से भरी हुई है अगर विधायक जी का ध्यान इस ओर जाए तो गांव का दलदल भरा दृश्य बदल सकता है गांव के सरपंच, सचिव एवं पंचगण ग्रामीणजन विधायक रविंद्र चौबे का ध्यान गांव की तरफ केंद्रित कर रहे हैं वे बताना चाह रहे हैं कि गांव का हाल किस तरह है | ग्राम पंचायत रौंदा के सरपंच दिनेश पाल सचिव घनश्याम साहू उपसरपंच देव नारायण मौर्य ने त्वरित  खबरें अखबार से चर्चा करते हुए बताया कि गांव का मार्ग दलदल से  भरा हुआ है ,पैदल आने- जाने में दिक्कत हो रही है ग्रामीणजनों  को व स्कूल आने जाने वाले बच्चों को व बाहर काम करने वाले व्यक्तियों को आने जाने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है सरपंच जी ने विधायक चौबे से सी सी रोड बनाने की  याचना की है , साथ ही सरपंच दिनेश पाल ने मुख्यमंत्री जी से भी निवेदन किया है कि जल्द ही उनके इस आग्रह को व इस निवेदन को ध्यान देते हुए आने जाने वाली सड़क को जल्द ही मरम्मत कराया जाए | सी सी रोड बनवाया जाए ताकि छत्तीसगढ़ के विकासखंड धमधा अंतर्गत  ग्राम रौंदा के जनता भी मुख्यमंत्री जी का, विधायक रविंद्र चौबे जी का आभार व्यक्त कर सकें | विधायक रविंद्र चौबे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अपनी मांग जल्द से जल्द पूरी हो इसकी आशा रखे हुए हैं अब देखना यह है कि विधायक रविंद्र चौबे जी कब ग्राम पंचायत रौंदा की स्थिति को देखते हुए जल्द ही सड़क मार्ग का निर्माण करवाएंगे या फिर सिर्फ आश्वासन देते फिरेंगे कि हमने जनता के लिए बहुत अच्छा काम किया है सड़क निर्माण के लिए सरपंच दिनेश पाल, उपसरपंच देव नारायण मौर्य, सचिव घनश्याम साहू, सहित  पंचगण श्रीमती रतनी यादव श्री रोहित यादव श्रीमती पुष्पा बारले .श्रीमती सीमा कुर्रे, श्री मनोज निषाद, श्रीमती अन्नपर्णा बर्मा, श्री शोभा रजक, श्रीमती सरस्वती राजपूत ,श्री  बीमा पटेल, श्रीमती पंच बाई,  श्रीमती मनीषा पाल, श्रीमती रहीसा बेगम  इन सभी पंचगणों सहित ग्रामीण जनों ने विधायक जी से निवेदन किया है कि जल्द से जल्द ग्राम रौंदा का पहुँच मार्ग बनाया जाए |

Image

द्वारिका साहू के घर से अहबाब खान के घर तक सड़के दलदल गली

द्वारिका साहू के घर से अहबाब खान के घर तक सड़के दलदल गली

वासुदेव के घर से शीतला मंदिर तक दलदल मार्ग चलने के लायक नही है

वासुदेव के घर से शीतला मंदिर तक दलदल मार्ग चलने के लायक नही है

बस स्टैंड से रौंदा पहुंच मार्ग दलदल रोड

बस स्टैंड से रौंदा पहुंच मार्ग दलदल रोड

राजू पाल के घर से लतखोर के घर तक दलदल मार्ग

राजू पाल के घर से लतखोर के घर तक दलदल मार्ग

बाजार चौक परस स्कूल हाई स्कूल पहुंच मार्ग तक

बाजार चौक परस स्कूल हाई स्कूल पहुंच मार्ग तक

ग्राम पंचायत रौंदा की स्थिति

ग्राम पंचायत रौंदा की स्थिति

YOUR REACTION?

Facebook Conversations