डोंगरगढ़ में खूनी वारदात शराब पार्टी में विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्या डोंगरगढ़ में शराब पार्टी के दौरान विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्या....
डोंगरगढ़ (छत्तीसगढ़): धर्मनगरी डोंगरगढ़ के कश्मीरी पारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात शराब पीने के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान धन्नू ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, हत्या का आरोप अभय निषाद पर है, जो घटना के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
घटना की सूचना मिलते ही डोंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में देर रात तक सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी और नशाखोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे अपराधों में भी इजाफा हो रहा है। पुलिस थाने से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर हुई इस वारदात ने कानून-व्यवस्था और नशे पर नियंत्रण को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस का कहना है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं तथा मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Facebook Conversations