छत्तीसगढ़ में आज बारिशा होने की सम्भावना :
त्वरित खबरे :

21 मई 2023

रायपुर. छत्तीसगढ़ के कई जिलों में रविवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने शहर में दिनभर बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश की संभावना जताई है. बंगाल की खाड़ी से आ रहे नमी युक्त हवाओं से मौसम में ये बदलाव आ रहा है.

वहीं दूसरी ओर उत्तर छत्तीसगढ़ में उत्तर पश्चिम से गर्म हवाओं का आना जारी है. जिससे गर्मी भी बढ़ रही है. राजनांदगांव और सक्ति में सबसे ज्यादा 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. रायपुर में 40.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. बिलासपुर में 41, अंबिकापुर में 39, जगदलपुर में 34.1, दुर्ग में 41.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations