छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 1 मार्च से 12वीं और 2 मार्च से दसवीं की परीक्षा शुरू होगी। सुबह 9:00 से 12:15 तक परीक्षा का समय निर्धारित किया गया है। इसके अलावा फिजिकल एजुकेशन का भी टाइम टेबल जारी किया गया है।
जारी टाइम टेबल के अनुसार 12वीं बोर्ड की परीक्षा 23 मार्च तक चलेगी। वहीं 10वीं बोर्ड की परीक्षा 21 मार्च तक चलेगी। छत्तीसगढ़ में इस बार 12वीं में 2 लाख 62 हजार स्टूडेंट्स हैं। वहीं 10वीं के लिए 3 लाख 47 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है।

Facebook Conversations