छत्तीसगढ़ के चारामा घाट में हुआ भीषण हादसा :12 लोग घायल , 3  लोगों ने मौका पर ही दम तोड़ा
त्वरित खबरें - खुमेंद्र कुमार निषाद

घटना का विस्तार 

जानकारी के मुताबिक, यात्री बस जगदलपुर से बैलाडीला की ओर जा रही थी। कांकेर के चारामा से 5 किलोमीटर दूर वो पहले से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 3 यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई।शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बस में फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी कांकेर जिले के चारामा स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया।

पुलिस ने बताया कि हादसे में 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैंऔर मरकाटोला घाट पर मरम्मत कार्य के चलते रूट डायवर्ट किया गया था और सूचना का कोई बोर्ड भी नहीं लगाया गया था। तेज रफ्तार ट्रक जैसे ही मोड़ पर पहुंचा, रास्ता बंद देख चालक ने अचानक स्टीयरिंग घुमा दी, जिससे ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर घायल हुआ था, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया

YOUR REACTION?

Facebook Conversations