छत्तीसगढ़ शासन व लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा एक ही स्थान पर सालों से जमे अधिकारियों का तबादला किया गया।
राजनांदगांव जिले में भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रशासनिक फेर बदल किया गया है। डॉ अनिल महाकालकर चिकित्सा अधिकारी जयपुर से राजनंदगांव , डॉ इंदु सुचिता राजनांदगांव से जयपुर , डॉ बी.पी ईक्का डोंगरगढ़ से गरियाबंद, डॉ उमेश भगत छुरिया से सूरजपुर , डॉक्टर सुचिता श्रीवास्तव सूरजपुर से एलबी नगर डोंगरगढ़
डॉ निशा रत्नाकर गरियाबंद से राजनांदगांव , डॉ हेमंत उपाध्याय डोंगरगढ़ से रायपुर इसी के साथ प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं में कसावट लाने हेतु एक ही स्थान पर बरसों से जमे अधिकारियों का तबादला करते हुए स्वास्थ्य महकमे में भारी भरकम सर्जरी कर दी।

Facebook Conversations