छत्तीसगढ़ के शिक्षक इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए...
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

राजनांदगांव : पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के शिक्षक सोनीपत हरियाणा में संपन्न हुए इंग्लिश भाषा के इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। "इंग्लिश लेंग्वेज एजुकेशन टुडे: एजुकेट, एमपावर, एम्प्लॉय, इनोवेटिव" थीम पर आधारित इस इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में देश के 200 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी भागीदारी दी। भारत सहित नेपाल, भूटान, मलेशिया, ब्रिटिश काउंसिल, रेलो अमेरिकन एंबेसी आदि देशों के प्रतिभागियों ने भी इस कॉन्फ्रेंस में अपनी महती भूमिका निभाई।छत्तीसगढ़ की ओर से सर्व धनेश सिन्हा, अरुण कुमार साहू, कौशल राम चंद्रवंशी, रोमलाल चंद्राकर, बसंत कुमार यादव, हेमराज सहारे, आदि ने कॉन्फ्रेंस में अपनी भागीदारी दी। उपरोक्त कॉन्फ्रेंस में धनेश सिन्हा ने  "इंग्लिश लेंग्वेज एजुकेशन इन मल्टीलिंगुअल कॉन्टेक्स्ट'',  कौशल राम चंद्रवंशी ने 'प्रोफेशनल डेवलपमेंट ऑफ टीचर्स'', अरुण कुमारबसहू ने ''यूजिंग न्यूजपेपर टू डेवलपल एंड क्रिटिकल रीडिंग एंड स्पीकिंग स्किल" बसंत कुमार यादव ने "नीड ऑफ इंग्लिश फॉर अन इन्क्लूसिव वर्ल्ड" हेमराज सहारे ने "टीचर एजुकेशन फॉर द  प्रेजेंट टाइम" विषयों पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। उपरोक्त कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ के शिक्षकों द्वारा मल्टीलिंग्वलिजम, मल्टीकलटरलिजम, एन ई पी 2020, पेडागोजी, प्रोफेशनल डेवलपमेंट आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। शिक्षकों ने एक मत से स्वीकार किया कि इन ई पी 2020 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की विभिन्न कक्षागत परेशानियों का एक सुगम समाधान है। वर्तमान में की एवं विद्यार्थियों द्वारा शिक्षण एवं शिक्षक से सम्बन्धित विभिन्न क्षेत्रों एवं आयामों पर चर्चा की गई ताकि यहां के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की कक्षागत परेशानियों का एक सुगम हल निकाला जा सके। यह जानकारी धरम सिन्हा ने दिया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations