छत्तीसगढ़ के डांसर की बिहार में हुए सड़क हादसे में मौत....
त्वरित ख़बरें

 छत्तीसगढ़ की एक डांसर बेटी की बिहार में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई. जबकि इस हादसे में 2 अन्य घायल बताए जा रहे है. ये हादसा भोजपुर में हुआ |जानकारी के मुताबिक तीनों डांस प्रोग्राम के बाद बाइक से घर लौट रहे थे| मृतिका का नाम नगमा (16) बताया जा रहा है. वहीं 2 अन्य घायल का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है |जानकारी के मुताबिक मृतिका खैरागढ़ के जालबांधा थानाक्षेत्र की रहने वाली है. वह पेशे से डांसर थी और अक्टूबर महीने में ही शाहपुर के नैना आर्केस्ट्रा में डांस सीखने आई थी. दूसरी डांसर रोशनी कुमारी (27 वर्ष) भी छत्तीसगढ़ की हैं |

वहीं घायल युवक देवनाथ सिंह(35) पीरो थाना क्षेत्र के मोथी गांव का रहने वाला है. रोशनी कुमारी भी डांसर है, जबकि देवनाथ सिंह ऑर्केस्ट्रा में बैंड बजाने का काम करता है | घायल युवक देवनाथ सिंह के पिता भगवान सिंह ने बताया किमोथी गांव में गोवर्धन पूजा को लेकर प्रोग्राम था| जिसमें चार नर्तकी समेत पूरी टीम गई हुई थी| देवनाथ शाहपुर से अपने नैना ऑर्केस्ट्रा में नर्तकी का काम कर रही रोशनी कुमारी और नगमा को डांस करने के लिए मंगलवार की शाम बाइक से अपने गांव लेकर आया था, इसी दौरान बुधवार को ट्रक ने उन्हें ठोकर मारी, जिसमें एक डांसर की मौत हो गई |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations