बढ़ती भीड़ को देख पुलिस ने बैंकों में चलाया चेकिंग अभियान
त्वरित खबरे

त्योहार के दौरान बैंकों में भीड़ बढ़ने लगी है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बैंकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। शहर सहित जिलेभर के थाना प्रभारियों ने अपने क्षेत्र के बैंकों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। चेकिंग अभियान के तहत बैंकों के आसपास व बैंकों के अंदर आंतरिक सुरक्षा को चेक किया गया।

बैंकों के सुरक्षा के लिए लगाए गए उपकरण, सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, डबल लॉक की स्थिति, लॉकर और सुरक्षा अलार्म की बारीकी से जांच की गई। चेकिंग के दौरान बैंकों में कई जगह सीसीटीवी कैमरे व अलार्म सिस्टम खराब पाए गए, जिसे तत्काल सुधरवाने बैंक प्रबंधकों को कहा गया।

इसके अलावा बैंक परिसर के अंदर व बाहर उपस्थित संदिग्ध व्यक्तियों की भी चेकिंग की गई। वहीं किसी भी प्रकार के विषम परिस्थिति में संबंधित थाना से सम्पर्क करने कहा गया ।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations