बलरामपुर जिले में कुख्यात नक्सली विमल यादव ने सरेंडर कर दिया
त्वरित ख़बरें - विमल यादव स्पेशल एरिया कमेटी का सदस्य था। नक्सली पर 25 लाख रुपए का इनाम था

बलरामपुर। बलरामपुर जिले में कुख्यात नक्सली विमल यादव ने सरेंडर कर दिया है। विमल यादव स्पेशल एरिया कमेटी का सदस्य था। इस नक्सली पर 25 लाख रुपए का इनाम था। झारखंड पुलिस के सामने यह सरेंडर हुआ। ये नक्सली बलरामपुर जिले के भी कई नक्सल वारदातों में पूर्व में शामिल रह चुका है। वही सुकमा में भेजी थाना के अंतर्गत 4 महिला नक्सली सहित 19 नक्सलियों ने भी आत्मसमर्पण किया है। नक्सलियों के अमानवीय वीचारधारा से तंग आकर और पूना नार्कोम अभियान से प्रेरित होकर आत्मसमर्पण किया है। तीन नक्सलियों पर एक लाख के इनाम घोषित पुलिस ने आत्मासमर्पित नक्सली औऱ उनके साथ आए ग्रामीणों को भोजन कराया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations