लोकसभा चुनाव आते ही भाजपा नेता कई तरह के अनर्गल बयान देते दिखाई दे रहे हैं. कई नेता संविधान बदलने की बता कर रहे हैं. इस बीच एक भाजपा सांसद ने मोदी-योगी को सबकुछ बता दिया. यूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में चुनाव प्रचार के दौरान नोएडा सांसद डॉ. महेश शर्मा ने विवादित बयान दे डाला. उन्होंने कहा कि जो मोदी-योगी को अपना नहीं समझते, वो अपने बाप को भी कुछ नहीं समझेंगे, वो देश के गद्दार हैं.

गौतमबुद्ध नगर से भाजपा सांसद महेश शर्मा बुलंदशहर में चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. सांसद महेश शर्मा ने चुनावी भाषण में मंच से कहा था कि “जो लोग मोदी योगी को अपना नहीं समझते हैं वो अपने बाप को भी अपना नहीं समझते, मोदी योगी ने देश के लिए बहुत कुछ किया है.” सासंद महेश शर्मा ने कहा कि “अगर मोदी–योगी से भी बढ़कर कोई अपना है और अपना कहने की बात कहता है…तो वो गद्दार है इस देश का.”
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गौतमबुद्ध नगर से भाजपा उम्मीदवार डॉ. महेश शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वहीं लखीमपुर खीरी से सांसद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री व भाजपा प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी का भी वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पानी की समस्या बताने पर टेनी एक ग्रामीण को गालियां दे रहे हैं.

Facebook Conversations