छत्तीसगढ़ में छठ महापर्व के अवसर पर सोमवार को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही 36 घंटे का कठिन व्रत पूरा हुआ। बिलासपुर के अरपा घाट पर सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। घाट पर बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं और परिवारों ने पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया।
अरपा घाट का ड्रोन VIDEO सामने आया है, जिसमें घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दे रही है। छठ पूजा को लेकर घाटों पर विशेष तैयारियां की गई थीं। सुबह से ही व्रती और उनके परिजन पूजा की सामग्री, फल और पारंपरिक प्रसाद लेकर घाटों पर पहुंचने लगे थे।
बिलासपुर के अलावा रायपुर, दुर्ग और अंबिकापुर में भी छठ पर्व की धूम रही। श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संतान की लंबी उम्र की कामना की। इसके साथ ही चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व का समापन हो गया।


Facebook Conversations