छुरिया। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी मां दंतेश्वरी मानस प्रचार समिति के तत्वाधान में भव्य श्री राम चरित्र मानस सम्मेलन 21= 22 जनवरी को नया बस स्टैंड छुरिया में किया जा रहा है जिसमें लगभग 25 मंडलिया भाग लेंगे मां दंतेश्वरी मानस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुभाषयादव ,उपाध्यक्ष आमिर खान, सचिव मान सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष जोधी लाल साहू ने बताया कि 20 जनवरी को दिलीप षडंगी के जगराता कार्यक्रम से सम्मेलन का शुभारंभ होगा जिसमें मुख्य अतिथि विधायक छन्नी चंदू साहू, अध्यक्षता प्रकाश यादव तथा विशिष्ट अतिथि राजकुमारी सिन्हा अध्यक्ष नगर पंचायत, किरण रविंद्र वैष्णव अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया, रितेश जैन अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, राजा भाटिया बाघनदी एवं एमएल सोनबोइर सेवा निरवृत्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी छुरिया रहेंगे।
21=22 जनवरी को भव्य राम चरित्र मानस सम्मेलन का कार्यक्रम में लगभग 25 मंडलीय शामिल होगी आयोजक मानस प्रचार समिति के सदस्यों ने मानस प्रेमी सज्जन वृद्ध एवं धर्म अनुरागी बंधुओं से अपील किया हैं कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी के चरित्र ज्ञान के मर्मज्ञ को संगीत मय मानस ज्ञान सम्मेलन के माध्यम से किया जा रहा है जिसमें सपरिवार आकर श्री रामचरित मानस रूपी गंगा में स्नान कर अपने अपने जीवन को बेहतर और सफल बनाएं।

Facebook Conversations