भिलाई में हुआ NDPS पर सेमिनार , छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ मंथन...
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

भिलाई : एनडीपीएस अधिनियम के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर भिलाई में रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. पुलिस प्रशासन की ओर से आयोजित इस कार्यशाला में दुर्ग और राजनांदगांव रेंज के पुलिस अधिकारी और विवेचक शामिल हुए. इस कार्यशाला का शुभारंभ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF)के आईजी अजय यादव ने किया. दुर्ग रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग और राजनांदगांव रेंज आईजी दीपक झा भी विशेष रूप से मौजूद रहे.नशे के खिलाफ रणनीति को लेकर सेमिनार: इस कार्यशाला में अधिकारियों को विषय विशेषज्ञ द्वारा नारकोटिक्स एक्ट, उसके क्रियान्वयन में बरती जाने वाली सावधानियां सहित अन्य पहलुओं की बारीकी से जानकारी दी गई. इसके तहत नशीली पदार्थों के प्रकार और उसके दुष्प्रभाव, नशीले पदार्थ की तस्करी के तरीके और उनके दुरुपयोग को रोकने की रणनीति के अलावा इससे प्रभावित लोगों के पुनर्वास कार्यक्रम की भी जानकारी दी गई. इस कार्यशाला को दुर्ग की डिस्ट्रिक जज प्रज्ञा पचौरी ने भी संबोधित किया. 8 जिलों के 150 से अधिक अधिकारी और विवेचक इस कार्यशाला में शामिल हुए.आईजी अजय यादव ने दी जानकारी: एएनटीएफ के आईजी अजय यादव ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई चल रही है. नशे के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यवाही कर रही है, वह जारी रहे. हमारे विवेचक खासकर एएसआई रैंक के ऑफिसर और कई नए अफसर आते हैं, उन्हें एनडीपीएस के मामलों की जांच सौंपी जाती है, उनकी विवेचना का स्तर सुधरे. वहीं जो पुराने विवेचक हैं, उनकी विवेचना में भी सुधार कर सकें, फीडबैक ले सकें, इस नजरिए से रेंज लेवल पर सभी जगह ट्रेनिंग शुरू की है. जिसमें एनडीपीएस एक्ट के तहत विवेचना की बारिकियां और प्रॉसिक्यूशन साइड में कहां सुधार की गुंजाइश है, इसको लेकर कार्यशाला शुरू की गई है.आईजी अजय यादव ने बताया कि 2024 में छत्तीसगढ़ पुलिस ने 1330 से अधिक केस किए हैं. 26 किग्रा गांजा और अन्य दवाइयां पकड़ी है. 76 किग्रा से ज्यादा गांजा नष्ट भी किया गया है. 47 डिटेंशन आर्डर हुए हैं. पुलिस ने करीब सवा चार करोड़ की संपत्ति फ्रीज कराई है. 25 से ज्यादा अंतर्राज्यीय सीमा पर चेक पोस्ट हैं, जिस पर लगातार निगरानी की जा रही है. जहां से खबर मिलती है, लोकल पुलिस उस पर कार्रवाई कर रही है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations