भिलाई के नंदिनी रोड के CSP कार्यालय के सामने Surya Moters में लगी आग| हमारे त्वरित ख़बरें टीम के द्वारा दुकान के मालिक (चंदन शर्मा ) से की गई बात, उन्होंने बताया की शनिवार को दुकान बंद रहती है इस वजह से शुक्रवार की रात को मेन स्विच बंद करके गए थे कोई भी मेन स्विच चालू नहीं था कल दिन भर कुछ नहीं हुआ आज सुबह 10:30 बजे मुझे सूचना मिली फिर मैं दुकान जाकर शटर खोला और पुलिस को इस घटना की जानकारी दी तब दम कल की गाड़ी वह पहुंची तब जाकर लगी आग को काबू में किया गया दुकान में जो पुराने डिस्चार्ज बैटरियां थी जो 5 से 6 महीने चार्ज नही हुई जिसका हाफ एसंबल किया गया था कस्टमर की कुछ स्कूटी थी जो अंडर सर्विसिंग के लिए आई थी, लगभग 18 से 20 लाख का नुकसान बताया जा रहा है|



Facebook Conversations