बालोद : उधार को लेकर पार्षद व व्यापारी के बीच मारपीट
त्वरित ख़बरें :

बालोद / दल्लीराजहरा के वार्ड 25 में 600 रुपए उधारी के झालर को लेकर व्यापारी व पार्षद के बीच विवाद फिर मारपीट की नौबत आ गई। इस मामले में दोनों पक्ष की रिपोर्ट पर राजहरा थाने में पार्षद, व्यापारी व उनके भाई के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351 (2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार पार्षद राजेश काम्बले ने जानकारी दी है कि फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक दुकान से उधार में 600 रुपए का झालर खरीदा था। 6 नवंबर को रात 8 बजे उधारी का पैसा जमा कर पीयूष से कहा कि उधारी का पैसा मांगने अपने कर्मचारी को रात में क्यों भेजे थे। जिसके बाद पीयूष अपने भाई यश को बुलाकर पैसे के लेन-देन को लेकर गाली गलौज कर मारपीट की। वहीं पीयूष जैन ने पुलिस को जानकारी दी है कि दुकान से 28 अक्टूबर को पार्षद राजेश काम्बले 600 रुपए का झालर उधार में लेकर कहा कि जल्द ही पैसा लाकर देता हूं लेकिन पैसा नहीं दिया। पहले ले गए झालर को बदलकर दूसरा झालर ले गया। 29 अक्टूबर को कर्मचारी को भेजा था, उसे भी पैसा नहीं दिया। 6 नवंबर को रात 8 बजे दुकान में आकर उधार का पैसा देकर अपने कर्मचारी को पैसा मांगने कैसे भेज दिया कहकर गाली गलौज कर मारपीट की। डंडे से सिर पर मारा। भाई यश जैन बीच बचाव करने आया तो उसे भी पीटा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations