अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रक से टकराई, एक की मौत, 24 घायल...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

फिरोजाबाद। उत्तरप्रदेश में आज शनिवार को गाजियाबाद से अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक टूरिस्ट बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में 1 की मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए हैं। 4 लोगों की हालात गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को शिकोहाबाद अस्पताल से सैफई रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार, बस का एक्सीडेंट थाना नसीरपुर क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पिलर संख्या 56 -600 पर हुआ है। बताया जा रहा है कि बस चालक को नींद आने से फिरोजाबाद के नजदीक एक खड़ी ट्रक में बस ने टक्कर मार दी। बस इतनी जोर से टकराई कि 17 सवारियां आगे की तरफ आ गिरीं। इस दुर्घटना से बस में सवार सभी श्रद्धालु घायल हो गए। वहीं बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations