राजनांदगांव आरोपीगण के विरूद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही।
⁕ आरोपी समीर पारधी व रामा पारधी से 120 पौवा देशी शोले प्लेन शराब कुल मात्रा 21.6 लीटर कीमती 9600/- एवं बिना नंबर स्कूटी टीवीएस जूपीटर कीमती 80,000/- रूपये
⁕ आरोपी प्रदीप पारधी से 51 पौवा देशी शोले शराब 9.18 लीटर कीमती 4080/- एवं बिना नंबर स्कूटी टीवीएस जूपीटर कीमती 80,000/- रूपये।
⁕ कुल जुमला 30.78 लीटर कीमती 13680/- एवं
दो नग स्कूटी कीमती 1,60,000/-
कुल जुमला कीमती 1,73,680/- रूपये को किया गया जप्त।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंण्डर किरो के पर्यवेक्षण में अपराध के रोकथाम व नियंत्रण तथा काननू व शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सतत अभियान कार्यवाही के तहत थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार के नेतृत्व में थाना सोमनी पुलिस की टीम गठित कर दिनांक 04.04.2026 को अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले आरोपी
1. समीर कुमार पारधी पिता चिन्नतु राम पारधी उम्र 19 साल निवासी ग्राम बोईरडीह पुलिस चौकी चिखली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव छ0ग0,
02. रामा पारधी पिता अषोक पारधी उम्र 21 साल निवासी ग्राम स्टेशन मुढीपारा थाना सोमनी जिला राजनांदगांव छ0ग0
के कब्जे से 120 पौवा देशी शोले प्लेन शराब कुल मात्रा 21.6 लीटर कीमती 9600/- एवं बिना नंबर स्कूटी टीवीएस जूपीटर कीमती 80,000/- रूपये को जप्त कर अप0क्र0 68/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर गिरफतारी किया गया।।
इसी तारतम्य में आरोपी
1. प्रदीप पारधी पिता स्व0 प्रमोद पारधी उम्र 27 साल निवासी पुराना बस स्टैण्ड शारदा हॉस्पिटल के पास कैलाष नगर थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव छ0ग0
के कब्जे से 51 पौवा देशी शोले शराब 9.18 लीटर कीमती 4080/- एवं बिना नंबर स्कूटी टीवीएस जूपीटर कीमती 80,000/- को जप्त कर अप0क्र0 69/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर गिरफतार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह, प्र0आर0 भूपेन्द्र कौचे, डूलेश्वर साहू, हेमंत अनंत, आर0 नीरज विश्वकर्मा, बिरेन्द्र मण्डावी एवं समस्त स्टाफ थाना सोमनी पुलिस का महत्वपूर्ण व सराहनीय योगदान रहा है।

Facebook Conversations