अटल मानिटरिंग पोर्टल के अंतर्गत सभी विभाग विभिन्न मापदण्डों में करें उत्कृष्ट प्रदर्शन...
त्वरित खबरें -तान्या देशमुख रिपोर्टिंग

राजनांदगांव -कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि जिले में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों के दृष्टिगत बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य करें। पढ़ाई की गुणवत्ता के लिए अतिरिक्त कक्षाएं देते हुए बच्चों की पढ़ाई की मानिटरिंग करें। बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए ईमानदारी एवं प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य करें। उन्होंने बच्चों के आधार अपडेशन कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं को सुविधाएं प्रदान करें एवं उनके स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए उपचार एवं दवाईयां समय पर उपलब्ध कराएं। अटल मानिटरिेंग पोर्टल के अंतर्गत सभी विभाग विभिन्न मापदण्डों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न योजनाओं की मानकों के तहत समीक्षा की। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा कि समय पर कार्यालय में उपस्थित रहें। बायोमैट्रिक उपस्थिति के लिए समय पर कार्यालय पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दें। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, पीजीएन, पीजी पोर्टल एवं टीएल के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विभाग जनमानस की समस्याओं का संवेदनशीलतापूर्वक शीघ्र निराकरण करें। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी एवं कर्मचारी जो सेवानिवृत हो गए हैं। उनके पेंशन प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें। सभी विभाग ई- ऑफिस का अधिक से अधिक उपयोग करें। डिजिटल कार्य प्रणाली से कार्य करने पर कार्यों में गति आएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि सभी विभागों में कर्मचारियों के कार्यों में परिवर्तन करें एवं ट्रांसफर करें। डेस्क चेंज होने पर कार्यों में ईमानदारी एवं परिवर्तन आएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि शासन की महती योजना है। इस योजना अंतर्गत अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित कराएं। उन्होंने एग्रीस्टेक पोर्टल अंतर्गत अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग में यूटीलिटी शिफ्टिंग एवं लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि पो_ लईका अंतर्गत निरंतर पालक चौपाल का आयोजन करते रहे तथा वजन त्यौहार के माध्यम से बच्चों के सुपोषण की मानिटरिंंग करें। पीएम श्री स्कूलों में अधोसंरचना, परीक्षा परिणामों की समीक्षा तथा स्वीकृत कार्यों को पूर्ण कराने के लिए कहा। इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम श्री गौतम पाटिल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान अन्य एसडीएम एवं तहसीलदार वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations