असम में ट्रक-ऑटो की टक्कर, छठ मनाकर लौट रहीं 5 महिलाओं सहित 10 की मौत
त्वरित खबरे

असम में गुरुवार सुबह हुए भीषण हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। हादसा त्रिपुरा बॉर्डर के करीबी करीमगंज जिले के पाथरखेड़ी में NH-8 पर हुआ है।

यहां छठ मनाकर लौट रहे लोगों के ऑटो को तेज सफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10वें व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मरने वालों में 5 महिलाएं, 2 बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। असम पुलिस उसे तलाश रही है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations