Asian Games 2026 Indian women’s squad: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब नए लक्ष्य के साथ मैदान में उतरने जा रही है। बीसीसीआई ने सितंबर 2026 में जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान एक बार फिर अनुभवी ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है, जबकि स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है।
टीम इंडिया का लक्ष्य एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा कायम रखना है। हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में भारत का प्रदर्शन उम्मीदों के विपरीत रहा, जहां टीम को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और ग्रुप स्टेज में ही अभियान समाप्त हो गया।
टीम में दो बड़े बदलाव :-
वर्ल्ड कप टीम की तुलना में इस बार चयनकर्ताओं ने दो अहम बदलाव किए हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया को खराब फॉर्म के चलते टीम से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह 17 वर्षीय युवा विकेटकीपर जी. कमलिनी को मौका दिया गया है, जिन्होंने हाल ही में डब्ल्यूपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन किया था।
इसके अलावा प्रेमा रावत को भी टीम से बाहर कर दिया गया है। वहीं स्पिन ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल को फिटनेस क्लीयरेंस मिलने के बाद टीम में वापसी हुई है। वह नीदरलैंड के खिलाफ मैच में चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थीं।
टीम की मजबूती बरकरार:-
चयनकर्ताओं ने अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा बनाए रखा है। शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष जैसे प्रमुख खिलाड़ी टीम का हिस्सा बने हुए हैं। गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी रेणुका सिंह और अरुंधति रेड्डी पर होगी, जबकि स्पिन आक्रमण में राधा यादव और श्रेयंका पाटिल अहम भूमिका निभाएंगी।
भारत का Squad (एशियन गेम्स 2026):-
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव, नंदनी शर्मा।
शेड्यूल और संभावित मुकाबले
एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 19 सितंबर से शुरू होगी। शुरुआती चरण में इंडोनेशिया, मंगोलिया, हॉन्गकॉन्ग और मलेशिया जैसी टीमें आमने-सामने होंगी। क्वार्टर फाइनल से भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसी टीमें उतरने की संभावना है। फाइनल मुकाबला 24 सितंबर को खेला जाएगा।
Asian Games 2026 qualified teams for women's cricket
अब देखना यह होगा की क्या टीम इंडिया इस सुनहरे मौके पर वापसी कर पाएगी या नहीं मुकाबला रोमांच से भरा होगा
क्योंकि टीम इंडिया इस मौके को हाथ से नहीं जाने देने की पूर्ण कोशिश मे रहेंगे।

Facebook Conversations