अपडेशन पुनः शिविर: वार्ड क्रमांक 15,51 व 60 में शिविर का आयोजन लगातार 30 मई से 2 जून :
त्वरित खबरे :

30 मई 2023

दुर्ग। नगर पालिक निगम क्षेत्र सीमा अंतर्गत छुटे हुए वार्डो में 30 मई से लेकर 2 जून तक लगातार वार्डों में तिथिवार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 2 जून तक रहेगा। 30 से 2 जून को चार दिवसीय आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड अपडेट शिविर का आयोजन वार्ड 15 में कबीर मंच बरगद पेड के पास करहीडीह, वार्ड 51 शासकीय प्राथमिक शाला बोरसी तालाब किनारे तथा वार्ड 60 में शासकीय  प्राथमिक शाला कातुलबोड़ में किया जाएगा।10 वर्ष पूर्व जिन्होंने अपना आधार कार्ड बनवाया है। उन्हें आधार अपडेशन करवाना अनिवार्य है। निगम प्रशासन ने आम जनता से अपील कर कहा जिन लोगो का आधार अपडेशन व आयुष्मन कार्ड नही बना हो वे अपने वार्डो के आधार कार्ड/आयुष्मन कार्ड शिविर में पहुँचकर लाभ उठाते हुए अपना आधार व आयुष्मान कार्ड बनवाये।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations