दुर्ग / दुर्ग जिले में निवास करने वाली ज्योति पांडे जो वर्तमान में पुलिस हेड क्वार्टर में कार्यरत है | दुर्ग जिला पुलिस बल की ज्योति पांडे का चयन अंतरराष्ट्रीय शूटिंग स्पर्धा में हुआ है जो की आगामी 21 नवंबर से नेपाल में आयोजित होने जा रहा है | राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त करने के आधार पर ही ज्योति पांडेय का चयन हुआ है | ज्योति पांडे पूर्व में भी शूटिंग एवं एथलीट्स में कई मेडल हासिल कर चुकी हैं एवं जिन्होंने दुर्ग जिला छत्तीसगढ़ एवं पुलिस विभाग का नाम रोशन कर चुकी है | अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होने पर शूटिंग एसोसिएशन एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी राजेश मणि सिंह ने बधाई दी है एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल कर दुर्ग छत्तीसगढ़ एवं भारत का नाम रोशन करने की कामना की है | त्वरित खबरें अखबार के प्रधान संपादक प्रहलाद दुबे एवं त्वरित ख़बरें अखबार परिवार भी ज्योति पांडेय को भारत का नाम रोशन करने की अभिलाषा करती है | आप अपने लक्ष्य को पूरा करते हुए भारत का नाम रोशन करें |

Facebook Conversations