अंतिम क्षणों तक संभावनाओं का खेल क्रिकेट जगजीत सिंह भाटिया
त्वरित ख़बरें - रिपोर्टिंग मुज्जम्मिल खान ब्यूरो चीफ राजनांदगांव

खुज्जी विधानसभा माटरा खुज्जी ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता समापन के मुख्य अतिथि जगजीत सिंह भाटिया लक्की पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो अध्यक्षता ताराधन दीवान,विशेष अथिति कंस राम भूआर्य,अवध राम सिन्हा,क्रिकेट समापन में पहुंचे भाटिया ने कहा कि क्रिकेट के खेल के प्रति सभी वर्गो में दिलचस्पी और रोचकता रहती है,खेल को खेलने और देखने में लोगो का काफी उत्साह रहता है,हालाकि हमारे देश में विभिन्न प्रकार के खेल होते है,पर क्रिकेट के खेल के प्रति महिला,पुरुष बच्चे,नवजवान सभी में उत्साह रहता है,इस खेल को ग्रामीण स्तर से अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि प्राप्त है,क्रिकेट के खेल में जीत हार का फैसला अंतिम क्षणों तक बना रहता है,आप सभी ने काफी अच्छा आयोजन किया,मुझे बुलाया मान दिया उसके लिए आप सभी का ह्रदय से धन्यवाद सभी प्रतिभागियों को मेरी ओर से शुभकामनाएं।उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गिरवर लाल चुरेंद्र,जनक निर्मलकर,मदन निर्मलकर,तुमेश पटेल,हरिक लाल भंडारी,रामायण सिंह भुआर्य,नूतन विश्वकर्मा, रितन भुआर्य,अरविंद भुआर्य, वर सिंह नायक, ब्रिजभान, आजाद क्रिकेट क्लब के सदस्य एवं  माटरा खुज्जी के समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations