अंजोरा पुलिस चौकी अंतर्गत रसमड़ा मार्ग पर लड़की का रास्ता रोककर मारपीट मोबाइल और पर्स छीना, 7 गिरफ्तार
त्वरित ख़बरें -

अंजोरा पुलिस चौकी अंतर्गत रसमड़ा मार्ग पर खपरी के करीब रात में युवती छेड़छाड़ की शिकार हो गई। आरोपी ने उससे मारपीट भी की। साथ मोबाइल और पर्स भी लूट लिया। सूचना पर अंजोरा पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 395. 354, 341, 294, 506, 323, 34 के तहत अपराध दर्ज किया।


मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ में आरोपी पकड़े गए। पुलिस ने बताया की पीड़िता अपने एक साथ के साथ खाना खाने के लिए जा रही थी। तभी आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। आरोपियों में खपरी निवासी मिथलेश साहू (22 वर्ष), राकेश साहू (28 वर्ष), आशीष यादव (22 वर्ष), मोमन साहू (24 वर्ष), हेमचंद यादव (19 वर्ष), मुकेश साहू (32 वर्ष) और कुभध्वज साहू (24 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations