बालोद - आयरन ओर से भरी ट्रक में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया| आग लगने से ट्रक जलकर खाक हो गया| अचानक टायर फटने के बाद आग लगने की बात कही जा रही है| यह घटना डौंडी थाना क्षेत्र के पुलिस बेरियर के पास की है |
ट्रक में आग लगने के बाद ड्राइवर ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई. बताया जा रहा कि कच्चे की ओर से ट्रक बालोद की तरफ जा रहा था| तभी अचानक आग लग गई |घटना की सूचना मिलने के बाद डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची है| आग बुझाने फायर ब्रिगेड की गाड़ी का इंतजार कर रहे हैं| सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस गाड़ी के समीप किसी को भी नहीं जाने दे रही है |
सड़क के दोनों तरफ राहगीरों को पुलिस ने रोक दिया है| भानुप्रतापपुर बालोद राजनांदगांव सड़क मार्ग आधे घंटे से बंद होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है |

Facebook Conversations