ओडिशा के कई हिस्सों में आज आंधी तूफान से गर्मी से राहत मिल सकती है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोनपुर, बौध, नुआपड़ा, बलांगीर, कलाहांडी, कंधमाल, नबरंगपुर, रायगढ़ा, कोरापुट, मलकानगिरी, मयूरभंज, क्योंझर, बरगढ़, झारसुगुड़ा और सुंदरगढ़ जिलों में एक या दो स्थानों पर आज बिजली गिरने के साथ आंधी आने की संभावना है। आज किसी भी जिले के लिए लू की चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, मयूरभंज, ढेंकनाल, क्योंझर जिलों में एक या दो स्थानों पर गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति बनी रहने की संभावना है।इसमें कहा गया है कि 25 अप्रैल से राज्य में लू की स्थिति फिर से शुरू होने की संभावना है।
Facebook Conversations